डीएम से मिलने आए बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम से मिले बसपा सांसद
मुजफ्फरनगर। शहर में शुक्रवार को हुए बवाल प्रकरण में बसपा के दो सांसद डीएम से मिले और निष्पक्ष जांच की मांग की।
बसपा के बिजनौर से सांसद मलूक नागर एवं नगीना से सांसद गिरीशचंद्र जाटव, पूर्व विधायक अनिल कुमार के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिले। बवाल प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की। यह भी कहा कि जो लोग आरोपी हैं केवल उन्हीं पर कार्रवाई करें। आम प्रदर्शनकारी को कार्रवाई से अलग रखा जाए। बवाल के दौरान नूरा की मौत किसकी गोली से हुई इसकी जांच की जाए। डीएम ने बसपा नेताओं को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।