फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम में बीएससी एजी, एसडी बीकॉम की सीटें फुल

विज्ञापन
नगर के सनातन धर्म महाविद्यालय में ओपन लिस्ट देखते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छोटूराम में बीएससी एजी, एसडी बीकॉम की सीटें फुल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के चारों डिग्री कॉलेजों में ओपन लिस्ट के अंतिम दिन काफी संख्या में एडमिशन हुए। कॉलेजों में मुख्य विषयों में सभी सीटें फुल हो गई है। छोटूराम में बीएसससी एजी और एसडी में कॉमर्स की सभी सीटें भर गई हैं।
छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में 240 सीट हैं, जो सभी भर गई हैं। कॉलेज में बीएससी बॉयो में 80 में 74 और बीएससी मैथ में 80 में से 69 सीट भर चुकी हैं। बीकॉम में 80 में से 45 सीट भर गई हैं। बीकॉम यहां स्ववित्त पोषित में हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीकॉम में 420 सीट हैं, सभी सीट भर चुकी हैं। बीए में 640 सीट हैं, केवल 45 सीट शेष बची हैं। बीएससी बायो में सभी सीट भर गई हैं, बीएससी मैथ में केवल 12 सीट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी डिग्री कॉलेज में खेल कोटे की सीटें छोड़कर अधिकतम भर गई हैं। देर शाम तक कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया चली। इसी तरह जैन डिग्री कॉलेज में बीए में खेल कोटे की सीटें ही बची हैं। यहां वित्त पोषित में चल रहे बीएससी, बीकॉम में भी कुछ ही सीटें बची हैं। अब विश्वविद्यालय ने तीन दिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलाई है। इस प्रक्रिया में शामिल छात्रों के दस और 11 अक्तूबर में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें