फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीएसए को बच्चों का शैक्षिक स्तर खराब मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कला नंबर एक के निरीक्षण में मिली खामियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एबीएसए पंकज अग्रवाल ने विकास खंड खतौली के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कला नंबर एक में पंजीकृत 99 बच्चों के सापेक्ष 54 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों का शैक्षिक स्तर खराब पाया गया।
एबीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बड्सू में पंजीकृत 198 छात्रों के सापेक्ष 100 छात्र उपस्थित मिले। दो अध्यापिका बोर्ड परीक्षा ड्यूटी पर है। सभी कक्षाओं में बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़सू में पंजीकृत 168 छात्रों के सापेक्ष 99 छात्र उपस्थित मिले। सुनीता रानी सहायक अध्यापिका मेडिकल अवकाश पर मिली। गरिमा सोलंकी डायट में प्रशिक्षण में गई थीं और अनामिका पांडेय अनुदेशक 11 नवंबर से लगातार अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कला नंबर 2 में पंजीकृत 91 छात्रों के सापेक्ष 50 छात्र उपस्थित मिले। रुचि सहायक अध्यापिका सीसीएल अवकाश पर मिलीं। बच्चों का शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कला नंबर एक में पंजीकृत 99 बच्चों के सापेक्ष 54 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों का शैक्षिक स्तर खराब पाया गया। समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी दी गई। सभी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट को शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए। कायाकल्प के अधूरे कार्य इसी माह में पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें