मंसूरपुर के गांव घासीपुरा में केंद्रीय मंत्री ने मृतक भाई बहन के परिजनों को सांत्वना देने उनके
- गमगीन माहौल में भाई-बहन का किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को घासीपुरा कट पर ट्रक से कुचलकर हुई भाई-बहन की मौत हो गई थी। शुक्रवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को घासीपुरा निवासी जीवन उर्फ कुलदीप तथा उसकी बहन दीपा सड़क पार करने के लिए बाइक पर घसीपुरा कट पर खड़े हुए थे। तभी गलत दिशा से आकर ट्रक ने उनको टक्कर मारकर कुचल दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक हाईवे जाम कर दिया था। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम सरकार कर दिया गया। पिता नरेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना
शुक्रवार की देर शाम को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गांव घासीपुरा में मृतक भाई-बहन के परिजनों को उनके घर पहुंच कर सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में मिलने वाली आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।