फोटो
सिसौली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिसौली में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या प्रियंका वर्मा ने बताया कि कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 96 और कक्षा 12 का परिणाम 97 प्रतिशत रहा। 10वीं में तन्वी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, देवांशी 85 प्रतिशत के साथ दूसरे और शगुर ने 83 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 12 में कला वर्ग में तानिया ने 77 प्रतिशत के साथ प्रथम, सीमा ने 75 प्रतिशत के साथ द्वितीय और प्रियांशी ने 73 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग में दिशा ने 73 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, वंशिका ने 71 प्रतिशत के साथ द्वितीय और सानिया ने 69 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद