मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते ईंट भट्ठा समिति के अध्यक्ष प्रमोद
- फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर उनको एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एनसीआर के भट्टों को लेकर एनजीटी कोर्ट में चल रहे मुकदमे पर विस्तृत चर्चा और प्रदेश सरकार से मदद की अपील की। कहा कि हम समस्त एनसीआर के भट्टा स्वामी अपनी पीड़ा को आपके माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं। मौके पर आदेश त्यागी, जियाउर रहमान, कृष्णपाल, मुर्तजा, धीरज राठी, शादाब ,जय भगवान, करणवीर प्रधान, सुरेश प्रधान, विनीत, प्रशांत आदि मौजूद रहे।