मीरापुर। ईंट निर्माता कल्याण समिति की बैठक पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी के भट्ठे पर संपन्न हुई, इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि दो नवंबर को कलक्ट्रेट में भट्टों की समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि समस्या के निदान हेतु हमारी समिति एनजीटी कोर्ट और सरकार दोनों स्तर पर प्रयासरत है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि एनसीआर में कोई भी भट्टा हाई ड्राफ्ट जिगजैग नहीं है। इस भ्रामक प्रचार पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की। इस मौके पर जानसठ तहसील के पदाधिकारी वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि तहसील जानसठ का हर भट्टा स्वामी धरने में शामिल होगा। बैठक में महामंत्री बलराम तायल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, बिट्टू वसीम, संजीव, नितिन, आकाश व दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।