फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मीटर एयर स्पर्धा में वारदान ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा में तीन दिवसीय प्रथम सरदार सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यश स्पोर्ट्स एकेडमी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को एकाग्रता के साथ खेल की भावना से खेलना चाहिए। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता विजय चौधरी ने प्रतियोगिता के आयोजकों को साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से नए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक विवेक बालियान ने बताया कि पहले दिन अंडर-12 में 10 मीटर एयर स्पर्धा में वरदान बालियान ने प्रथम व यश खोकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूथ वर्ग में हरियाणा के पानीपत के अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान नीरज कुमार, नवीन चौधरी, दीपक बालियान, ओमवीर सिंह, रेणु तोमर, मनीष ढाका, सिद्धार्थ बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें