फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तम शुगर मिल में पेराई सत्र के लिए किया बॉयलर पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल में नए पेराई सत्र के लिए बॉयलर पूजन किया गया। यूनिट हेड विकास ठाकुर ने बताया कि पेराई सत्र एक नवंबर से शुरू होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विकास ठाकुर ने किसानों से आंधी-तूफान में गिरे गन्ने को बांधकर नुकसान से बचाने की अपील की। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा, जड़-पत्ती रहित गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति करने को कहा। साथ ही, दोगुना लाभ के लिए गेहूं के साथ गन्ना बोने और नई प्रजातियों का गन्ना बोने की सलाह दी। इस दौरान उत्तम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी निदेशक शंकरलाल शर्मा और गन्ना वैज्ञानिक डीबी फोन्डें, ब्रिजेश खन्ना, अरुण कुमार, अवनीष कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें