फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले में 61 केंद्रों पर हुई बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

Wed, 31 Jan 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के 61 विद्यालयों में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। शहर के डीएवी और एसडी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। दोनों केंद्रों पर करीब 400 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को तीसरे दिन 131 में से 61 केंद्रों पर बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। जबकि सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। दोनों विद्यालयों में सभी विषयों करीब 400 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के 50 और जीव विज्ञान के 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के 100-100 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन




महाविद्यालयों में हुई बीए की परीक्षा

मुजफ्फरनगर। जिले में स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षा शुरु हो गई है। मंगलवार को पहले दिन बीए के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। महाविद्यालयों में सुबह और दोपहर की पाली में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की लॉ विषय की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर की इतिहास विषय की परीक्षा हुई। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, सनातन धर्म महाविद्यालय और छोटूराम डिग्री कॉलेज में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे और द्वितीय पाली साढ़े 11 से दोपहर ढ़ाई बजे तक चली। बता दें कि बुधवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की हिंदी और द्वितीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर की उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें