फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अपहृत साकिब की बरामदगी के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
22 जनवरी को अचानक लापता हो गया था जोगियाखेड़ा का साकिब
विज्ञापन

अब तक नहीं हुई बरामदगी, इंस्पेक्टर के समझाने पर शांत हुए ग्रामीण


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जोगियाखेड़ा गांव के अपह्रत युवक साकिब की बरामदगी के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जाम लगाया। इंस्पेक्टर ने साकिब की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
थाना फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी साकिब 22 जनवरी को अचानक लापता हो गया था। इसकी गुमशुदगी साकिब के पिता उस्मान ने फुगाना थाना में दर्ज करवाई थी। उस्मान ने शनिवार को फुगाना थाना पहुंचकर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला सहित तीन ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि फुगाना पुलिस उनके बेटे के बरामदगी नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने साकिब की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन




युवक साकिब के अपहरण में महिला सहित तीन गिरफ्तार
बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने जोगियाखेड़ा गांव निवासी साकिब के अपहरण के मामले में पुलिस ने नामजद महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुुदेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया है। नामजद आरोपी बिलाल, शकील व महिला फरजाना को अपहरण करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते साकिब का अपहरण हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें