फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में पत्रकार वार्ता में बताया कि पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विकास कार्यों को लेकर 16 मई को बैठक होनी थी, जिसे बीडीओ सतीश कुमार ने सांसद डॉ संजीव बालियान के बैठक में ना आ पाने का बहाना बनाकर स्थगित कर दिया।
उनके पुत्र पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता उनकी ब्लॉक प्रमुख माता पाल्लो देवी को विकास कार्य नहीं करने दे रहे हैं। लाखों रुपये की लागत के सडक, खड़ंजा एवं नाला निर्माण आदि विकास कार्य रुके होने के कारण ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण परेशान है। इस दौरान रालोद नेता बाली त्यागी, पप्पन राठी, संयम पंवार, रविन्द्र राठी व जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 16 मई को मीटिंग प्रस्तावित थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को आगरा के पशु मेला में चले जाने के कारण मीटिंग को स्थगित करना पड़ा। जल्द ही मीटिंग की तारीख तय की जाएगी। - सतीश कुमार, खंड़ विकास अधिकारी बुढ़ाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें