फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनो कृषि कानूनों की प्रतियों को फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में प्रतियां जलाईं। रामपुर तिराहे पर भी नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गईं। तोमर ने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रही है। किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि भेजी गई और कल वार्ता में सरकार ने कहा कि पुराली और पत्ते पर मुकदमे नहीं होंगे। बिजली भी सस्ती की जाएगी। लेकिन मुख्य मुद्दे कृषि कानूनों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया। दिल्ली सहित देश भर में 35 दिन से आंदोलन चल रहा है और लगभग 35 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुई है। इस मौके पर पवन त्यागी, श्रवन त्यागी, अजय त्यागी, शहजाद, दिलशाद, सतबीर, शुएब मलिक, सलमान, नावेद, इकबाल अंसारी, नौशाद आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें