फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
खतौली में चीन का पुतला फूंकते। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
चीन का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने चीन सीमा पर बीस जांबाज जवानों की शहादत पर चीन का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया। संयुक्त व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर लगातार तनाव बढ़ रहा है, जिसमें हमारे 20 जांबाज सैनिक शहीद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। जिलाध्यक्ष पीयूष राणा व नगर अध्यक्ष रवि ग्रोवर ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर प्राण निछावर करने वाले वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष रवि ग्रोवर, अजय जनमेजय, देवेश शर्मा, पुलकित जैन, मोहम्मद इदरीस, गौरी शंकर गौरी, राजू सैनी (भगीरथ), विक्रान्त वालिया, अनुराग ठाकुर, अखिल प्रधान, संजीव निक्की मोबाइल, धर्म पाल सैनी, आशीष सैनी, राहुल मेडिकल, कपिल गुर्जर, नीरज सैनी, विकास बंसल, विपिन कंसल, धीरज सूरी, अंकित तायल, धर्मपाल सैनी, संदीप रोधिया, संजय बागड़ी, असद जमाल, फराज, ओमप्रकाश गुप्ता, तरुण सूरी, संजीव जैन, मनोज अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें