फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद का मतलब समर्थन नहीं होता : सुबोध शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी पर लगाया गलत प्रचार का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेसी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के सपा प्रत्याशी लवली शर्मा को आशीर्वाद दिए जाने का मामला खूब वायरल हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उम्र में बड़ा होने के चलते आशीर्वाद दिया था, कुछ लोगों ने इसे समर्थन कहकर पोस्ट वायरल की है। कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में है और हम उसके लिए मेहनत कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी को किसी तरह का समर्थन नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा प्रत्याशी ने उनके घर आकर मेरे पैर छुए थे। बड़ा होने के नाते आशीर्वाद देना मेरा फर्ज था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने इसे यह कहकर प्रचारित कर दिया कि कांग्रेस ने समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने यह गलत हरकत है। अपने से छोटो को आशीर्वाद देने का मतलब समर्थन करना नहीं होता। राजनीति में इस तरह के कार्य नहीं किए जाने चाहिए। स्वच्छ राजनीति करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें