फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - काला दिवस मनाया, भूराहेड़ी से भंगेला तक खड़े किए जाएंगे ट्रैक्टर

Sat, 24 Feb 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाकियू ने शुरू की तैयारी, दिल्ली-दून हाईवे पर किया जाएगा विरोध
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के बाद भाकियू ने ट्रैक्टर श्रृंखला की तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में 26 फरवरी को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भूराहेड़ी से भंगेला तक ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ मुंह कर खड़े किए जाएंगे। प्वाइंट बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार के रवैये पर रोष जताकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने काला दिवस भी मनाया।
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में दिल्ली-दून हाईवे पर विरोध किया जाएगा। इसके अलावा किसी दूसरे हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता नहीं जाएंगे। पुरकाजी क्षेत्र के भूराहेड़ी चेकपोस्ट से खतौली से मेरठ की सीमा पर लगने वाले भंगेला तक जिले के कार्यकर्ता ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे। संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रत्येक दो किमी की दूरी पर प्वाइंट बनाए जाएंगे, जहां पर भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और शांतिपूर्ण ट्रैक्टर श्रृंखला पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईवे किनारे खड़े होंगे ट्रैक्टर, जाम नहीं लगाएंगे
भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे की एक साइड पर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। दो ट्रैक्टरों के बीच कुछ फासला रखा जाएगा, ताकी इमरजेंसी की स्थिति में दूसरी तरफ निकला जा सके। कोई भी कार्यकर्ता जाम नहीं लगाएगा। भाकियू ट्रैक्टर श्रृंखला के लिए निगरानी दस्ता भी बनाएगी। यह दस्ता निगाह रखेगा कि कोई व्यक्ति अनुशासन भंग तो नहीं कर रहा है। इस दौरान वाहनों को नहीं रोका जाएगा। भाकियू महासचिव ओमपाल मलिक ने बताया कि किसान गांधीवादी तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। शुक्रवार को सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें