छाए रहे काले बादल, बूंदाबांदी से डरे किसान
मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। काले बादल छाने के साथ ही बारिश भी हुई। बृहस्पतिवार शाम अचानक बादल घुमड़ आए। घने काले बादलों के बीच इंद्रधुनष देखकर लोग आनंदित हो उठे, लेकिन थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। किसानों के लिए इस समय की बारिश गन्ने की बुवाई में देरी का कारण बन रही है। खेत सूख नहीं पाने के कारण बुवाई प्रभावित हो रही है। हालांकि गेहूं की फसल घरों में पहुंच चुकी है। इक्का-दुक्का किसानों की फसल ही खेत में खड़ी है। तेज हवा और बारिश के कारण आम की फसल को नुकसान हो रहा है। हवा के कारण आम टूटकर गिर रहा है।