फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखियाली और पुरकाजी में भाकियू सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मखयाली में विद्युत अधिकारी को ज्ञापन देते किसान सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मखियाली और पुरकाजी में भाकियू सेना ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पुरकाजी/छपार। भारतीय किसान यूनियन सेना अराजनैतिक ने पुरकाजी और मखियाली बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन ने कहा कि प्रदेश में बिजली की दरें अधिक हैं, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू सेना अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में नलकूपों पर जबरदस्ती मीटर नहीं लगाए जाने चाहिए। बिजली कर्मचारियों का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है। अभियान के दौरान किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। बिजली कर्मचारियों को अपने व्यवहार में सुधार करना चाहिए। बिल नहीं जमा होने की स्थिति में किसानों की ट्यूबवेलों के कनेक्शन नहीं काटे जाने चाहिए, बल्कि किसानों को समय दिया जाना चाहिए। नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महराज आलम, आदिल, इरशाद, विनोद त्यागी, साजिद अली, गुलजार, राशिद, शहजाद, गुड्डू प्रधान, जाबिर, सादिक, साबिर, आसिफ, अमनप्रीत सिंह, दीपक कुमार, सुरेश पाल, चिंटू, अनिकेत, नीरज कुमार, मोहित मैनवाल, सोमिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें