फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने एआरएम का घेराव किया

Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को हो रही परेशानी का समाधान कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ रोडवेज के एआरएम का घेराव किया। यात्रियों को हो रही परेशानी का समाधान कराने की मांग की।
बुढ़ाना तिराहे पर बुढ़ाना की ओर जाने वाली रोडवेज की बस समय से न आने से यात्री परेशान हैं। जिसको लेकर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम कार्यकर्ताओं के साथ बुढ़ाना तिराहे पर पहुंचे तथा एआरएम राकेश कुमार को मौके पर बुलवा लिया। इनके साथ आरटीओ कार्यालय से पहुंचे यात्री एवं माल कर अधिकारी इरशाद अली का भी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इस दौरान मौके पर बस को मंगवाया गया तथा यात्रियों को उसमें सवार कराया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि बुढ़ाना की ओर जाने वाली बसें समय से न चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। काफी समय तक यात्री बुढ़ाना तिराहे पर ही खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर बुढ़ाना के लिए मात्र नौ रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। एआरएम ने आश्वासन दिया कि बसों को समय से चलाया जाएगा तथा शाम साढे सात बजे तक अंतिम बस को बुढ़ाना के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान परवेंद्र ढाका, सतेंद्र चौहान, भूरा, सतपाल, सुनील, नरेंद्र कुमार, दयानंद, मोहसीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें