फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का मंडी कोतवाली में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- विवाहिता की पिटाई और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

- सीओ मंडी के आश्वासन पर माने कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की पिटाई और ससुर द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरना भी दिया। सीओ नई मंडी के आश्वासन देने पर कार्यकर्ता मान गए।
विज्ञापन

थाना शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी लगभग आठ माह पहले नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप हैं कि ससुराल वालों की पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। मामले में 27 अगस्त को नई मंडी कोतवाली में पति, सास, ससुर व नंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप हैं कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार दोपहर में पीड़ित परिजन भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ नई मंडी कोतवाली पहुंचे। सभी ने कोतवाली में सांकेतिक धरना दिया। सीओ हिमांशु गौरव कोतवाली पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि सीओ ने तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया हैं। अगर कार्रवाई नहीं की जाती तो एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें