फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री टेनी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के बयान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में लगातार रोष बना हुआ है। बुधवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्रैक्टर और गाड़ियों के माध्यम से जानसठ तिराहे पर पहुंचे। मंत्री टेनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवा ब्लाक अध्यक्ष फुरकान, जुल्फिकार उर्फ छोटा, मनीष चौधरी, अभिषेक अहलावत, प्रभन शर्मा, सौवी गुर्जर, सुमित दाहौड़, अंकुश चौधरी, सचिन नंगली, मुजम्मिल राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें