फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
पुरकाजी बाईपास पर जाम लगाते भाकियू नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सांकेतिक जाम लगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पार्टी हाईकमान के आदेश पर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बृहस्पतिवार को भाकियू मंडल महासचिव नवीन राठी व जिला उपाध्यक्ष बिट्टू राठी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। ट्रैक्टर रैली खड़का वाला बाग से शुरू होकर पुरकाजी कस्बे में हाइवे से होते हुए भूराहेड़ी पुरकाजी बाईपास पर पहुंची। जहां पर भाकियू नेताओं ने सांकेतिक जाम लगाया, जिन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर उठाकर भेज दिया। उसके उपरांत सभी लोग भूराहेड़ी बाईपास व गांव सलेमपुर होते हुए गांव हरेंटी पहुंचे। जहां पर रैली का समापन कर दिया गया। इस दौरान नीटू अहलावत, कृष्णवीर सिंह, नीटू राठी, प्रवीण राठी, पंकज कुमार, ओजनवीर, संजीव चौधरी, पिंकू, रोहन राठी आदि मौजूद रहे। कुछ देर बाद कुछ किसान उत्तराखंड से नारे बाजी करते हुए ट्रैक्टर लेकर प्रदेश की सीमा पर पहुंचे, जिन्हें भूराहेड़ी पुलिस चैक पोस्ट पर मौजूद ट्रेनी सीओ सतेंद्र तिवारी व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव ने समझा बुझाकर लौटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें