फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओंं ने एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओंं ने युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पांच दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे और एआरटीओ प्रवर्तन को बताया कि जनपद में ओवरलोड वाहन दिन में ही धड़ल्ले से चल रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय में सभी कार्य बिना सुविधा शुल्क दिए नहीं किया जा रहा है। चीनी मिलों के ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों में मानक के अनुसार गन्ना नहीं ले जा रहे है। इससे हादसों का खतरा बना है। प्राइवेट एजेंट वाहन मालिकों को काम कराने के नाम पर ठग रहे हैं। जिले भर में स्कूल के वाहन बिना फिटनेस और बिना कागजों के चल रहे हैं। बरला बसेड़ा मार्ग पर खाईखेड़ी मिल के गन्ने लदा वाहन ओवरलोड चल रहे हैं। रोहाना में चीनी मिल के गन्ने से लदे वाहन रोहाना चौकी के सामने से ओवरलोड गुजरते हैं जबकि पास में ही इंटर कॉलेज है। एआरटीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में रिहान तोमर, चंदन त्यागी, साजिद अल्वी, सलीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें