फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी दी

विज्ञापन
जानसठ के मोहल्ला जुमा में भाकियू तोमर की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भाकियू तोमर गुट ने आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। शुक्रवार को भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं मोहल्ला जुमा में मेहरबान खान के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश तोमर ने कहा कि सरकार बढ़ी हुई पेट्रोल कीमतों को वापस ले, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खतौली में रेलवे द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण करने के बाद भी मुआवजा अभी पूरा नहीं मिला है। शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो 29 जून को रेलवे ट्रैक पर किसान व यूनियन के कार्यकर्ताओं के आत्मदाह करेंगे। बैठक में मेहरबान खान को यूनियन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में शारिक फरीदी, अरशद खान, शहजाद खान, अमीर आलम सैफी, दिलशाद, फरीद, आरिफ, शमशाद, नियाज अहमद, शहजाद, नसीरुद्दीन, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें