फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज लखनऊ कूच करेंगे भाकियू तोमर के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने बागपत में बच्ची के दुष्कर्म मामले में न्याय की मांग को लेकर 29 जून को लखनऊ कूच करने की घोषणा की है। रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बागपत प्रशासन ने पीड़ित परिवार को कोई मदद या आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि रविवार को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई आपातकालीन बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। बागपत पुलिस पर मामले में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया। संगठन 30 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर बच्ची को न्याय दिलाने का काम करेगा। इस मौके पर पवन त्यागी, महबूब बालियान, निखिल चौधरी, रजनी शर्मा, रविता चौधरी, अजय त्यागी, दीपक तोमर, साजिद, हीरा, विशाल, अमन और सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें