पुरकाजी। खादर क्षेत्र में विद्युत और बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर भाकियू ने शुक्रवार को शेरपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ अजय कुमार और पंजाब एंड सिंध बैंक शेरपुर खादर के मैनेजर प्रमोद पाराशर को मौके पर बुलाकर और समस्याओं से अवगत कराकर जल्द ही समाधान करने की मांग की। मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मुजफ्फरनगर विद्युत कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एसडीओ ने विद्युत संबंधी और बैंक मैनेजर ने कनेक्टिविटी व केसीसी आदि की सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान हरिओम त्यागी, विजय शास्त्री, सरदार बूटा सिंह, मगन सिंग, गोविंद शर्मा, संकित मलिक, रवि तोमर, अरविंदर, जसविंदर, देविंद्र सिंह, सुलेखा, सुनील कुमार, अंग्रेज सिंह, शिव कुमार, जसकरण, गुरजीत, रणजीत सिंह, अहसान प्रधान आदि मौजूद रहे।