फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: सिसौली के प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में मुहर, 26 को हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे किसान

Fri, 23 Feb 2024 12:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Kisan Andolan : भाकियू की पंचायत से भेजे गए प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में संयुक्त किसा मोर्चा ने मुहर लगा दी है। अब किसान 26 फरवरी को हरिद्वार से दिल्ली तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे।
विज्ञापन
सिसौली में हुई थी भाकियू की पंचायत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली में भाकियू की पंचायत से भेजे गए प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में संयुक्त किसा मोर्चा ने मुहर लगा दी है। 26 फरवरी को हरिद्वार से दिल्ली तक किसान अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताएंगे। सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा। तय किया गया कि 14 मार्च को बिना ट्रैक्टर ही किसान दिल्ली में पंचायत करेंगे।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों की चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत इस बैठक में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पर एसकेएम ने सहमति दे दी है। 26 फरवरी के लिए किसान अपनी तैयारी करें। अपने क्षेत्र के हाईवे पर अपने गांव के आसपास ही दिल्ली की तरफ मुंह कर ट्रैक्टर खड़े कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का पुतला भी जलाया जाएगा। किसान कहीं हाईवे जाम नहीं करेंगे। एक तरफ वाहन चलते रहेंगे। देश के लोगों को यह संदेश देने की कोशिश है कि किस तरह सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है। लोगों को भी वास्तविकता की जानकारी मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव बोले- अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते, बसपा को लेकर कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चे को एक करने के लिए कमेटी गठित
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने पंजाब में किसान संगठनों में तोड़फोड़ की है। तीन किसान मोर्चे बना दिए गए। एसकेएम की बैठक में छह सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी संगठनों के बीच समन्वय करने का कार्य करेगी। किसानों की समस्याएं एक है और पूरे देश का किसान भी एक है।

यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें