खतौली ईएक्सएन आफिस पर ज्ञापन देते हुए भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता आफिस पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर अधिशासी अभियंता सोनम सिंह को छह सूत्री मांग पत्र दिया। बताया कि गांव चांदसमद और टिटौड़ा में हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार जर्जर-जर्जर अवस्था में है, जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बड़े लगवाने, अशोक विहार के जर्जर खंभे बदलवाने, घनश्यामपुरा गांव में भीतर से जा रही हाईटेंशन लाइन को गांव के बाहर से निकाले जाने सहित कम वोल्टेज की समस्या से जनता को राहत दिए जाने की मांग की। सात दिनों में जनहित की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव रोशन पंडित, ब्लॉक अध्यक्ष विदेश मोतला, राहुल मोतला, सुमित भाटी, अंकित मोतला, घोलू भाटी, वरुण, रवि आदि शामिल रहे।