फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाकियू भानु ने 15 दिन के अल्टीमेटम पर समाप्त किया धरना

Wed, 31 Jan 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट मे धरना प्रदर्शन करते भाकियू भानु के पदाधिकारी और कार्य
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु ने कलक्ट्रेट में दिया धरना 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए समाप्त कर दिया। किसान हित से जुड़ी समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद पंवार के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट में जन समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन पर उन्हें 15 दिन का समय देते हुए धरने को समाप्त किया। कहा कि अगर 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह अनिश्चितकालीन धरना शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बढ़ाया जाए। सरकार किसानों के बिजली बिल माफ करने का वायदा पूरा करे। मोरना शुगर मिल की पैराई क्षमता बढ़ाई जाए। पांच साल से पुरानी अधूरी चकबंदी प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

पीनना में हाईवे बाईपास पर पुल निर्माण जल्द कराया जाए। पुरकाजी व भोपा की सेंक्चुअरि रेंज क्षेत्र में अवैध आरा मशीन को तत्काल बंद कराया जाए। पीनना सलेमपुर लिंक मार्ग पर रेलवे लाईन के अंडरपास का लेवल सड़क में किया जाए। शामली बस स्टैंड के पास भवन निर्माण सामग्री बेचने वालों का कब्जा हटवाया जाए। जागाहेड़ी टोल हाईवे के पूर्ण निर्माण होने तक बंद कराया जाए। रोहाना टोल पर आठ किमी तक के लोगों के आधार कार्ड देखकर बिना शुल्क लिए निकाला जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार पाल, प्रदेश संगठन मंत्री बिट्टू सिखेड़ा, प्रदेश महासचिव हरीश भूषण, जिलाध्यक्ष मानेश ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष सोहेल ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष पूजा पाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें