फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू सेना ने रोहाना टोल फ्री कराया

विज्ञापन
भाकरियू किसान सेना ने टोल फ्री कर धरना दिया। किसानों की मांगों का ज्ञापन एसएसआई को दिया - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू सेना ने रोहाना टोल फ्री कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू किसान सेना ने टोल प्लाजा को फ्री कर धरना दिया। मौके पर पहुंचे थाने के एसएसआई को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू किसान सेना के जिलाध्यक्ष मुरसलीन के नेतृत्व में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल फ्री कराकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छपार व रोहाना टोल कर्मचारी किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, सरकार ने किसानों के लिए 10 घंटे बिजली निर्धारित कर रखी है, लेकिन बिजली विभाग उसमें भी कटौती कर रहा है। जिन किसानों का मिल में सट्टा पूरा हो रहा है, उनके बांड भरे जाने चाहिए। स्कूल वाहन की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित हो। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष फरमान त्यागी, सोनू, वहाब, फैय्याज, शहीद, नारायण सिंह, सनव्वर, दीपक, काला, तमरेज, सुहेव, चेतू, रामरतन, रजनीश, इसराइल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें