फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का प्रदर्शन

विज्ञापन
सदर तहसील में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुधवार को तहसील सदर में एसडीएम पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर तहसील में पहुंचे किसानों ने नारेबाजी की। मुआवजे की मांग की गई।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन पहलवान ने कहा कि जट नंगला गांव के किसानों का मुआवजा रुका हुआ है। मुआवजे की मांग करते हुए रेलवे का निर्माण कार्य रुकवाया गया है। आरोप है कि जब संगठन के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी एसडीएम के पास बात करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने किसानों का नाम लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसी से नाराज होकर धरना दिया गया है। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार चरम पर है। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक यह धरना ऐसे ही चलता रहेगा। इस दौरान सुधीर पंवार, अर्जुन, दिनेश, मोहम्मद खुशनसीब, अंकित कुमार, आलम त्यागी, नीटू, आरिफ प्रधान, शहनवाज, खालिद मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर परमानंद झा ने कहा कि किसानों के प्रति कभी भी गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया है। मुआवजा सभी को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें