फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू का एलान, नौ सितंबर से कप्तान के खिलाफ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ की गई बयानबाजी से नाराज भाकियू टिकैत ने एसएसपी ऑफिस पर नौ सितंबर से तीन दिन के धरने का एलान किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार में डूबी है। संगठन को तोड़ने के लिए हथकंड़े अपनाए जा रहे हैं। पुलिस के साथ आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों की सभा में पुलिस अधिकारियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस लोगों को उकसाकर जबरदस्ती भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही है। अब धरना थानों पर नहीं, एसएसपी के खिलाफ उनके कार्यालय पर ही किया जाएगा। कुछ किसान संगठन शासन-प्रशासन के इशारे पर भाकियू को बदनाम कर रहे हैं। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूखी ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंसाफ के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। अध्यक्षता भगीरथा नंद उर्फ बलजोर और संचालन सतेंद्र पुंडीर ने किया। इस मौके पर नवीन राठी, नीरज पहवान, विकास शर्मा, कपिल सोम, गुलबाहर, रणधौल, ओम प्रकाश शर्मा, संजय त्यागी, मान सिंह और संजीव भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें