फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर युवा उद्यमियों को सम्मानित करते सांसद विजयपाल तोमर और राज्यमंत्री कपिल देव अग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजयुमो ने युवा उद्यमियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर विवेकानंद जयंती पर युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजयपाल तोमर रहे। राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि युवाओं को उद्योगों के प्रति जागरूक करने को यह सम्मान दिया जा रहा है। हमारे युवा ही देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौजूद रहे। जिले के एक सौ से अधिक उद्यमियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। भाजयुमो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें