संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने जनपद के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2024 की तैयारियों में जुट जाएं।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सिसोदिया का स्वागत किया गया। सतेंद्र सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका अति शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। यहां कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। सभी कार्यकर्ता 2024 की तैयारी में जुट जाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रेनू गर्ग, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, विजय वर्मा, रमेश खुराना, रक्षित नामदेव, सुदर्शन सिंह बेदी, नितिन बालियान, सुरेंद्र कश्यप, कार्तिक काकराण, तरुण पाल, रविकांत शर्मा, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल आदि मौजूद रहें। संवाद