संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी/जानसठ/भौराकलां। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कई स्थानों पर हुई बैठक में निकाय चुनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
पुरकाजी में हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से जिताऊ प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया जाएं। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्तूबर गांधी जयंती तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, जिला मंत्री सचिन सिंघल, तेजपाल सिंह, मनोज जोधा, भारत भूषण खुल्लर, संदीप गोयल, निर्दोष जैन, बृजकिशोर गुप्ता, डॉ संदीप वर्मा, हरिराम सक्सेना मौजूद रहे। जानसठ में डाक बंगले पर आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि अभी सीटों का आरक्षण आना बाकी है। आरक्षण चाहे जो भी आए, हमें भाजपा उम्मीदवार को जिताना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, रजनीश सैनी महेश चंद शर्मा, राजू भैया वाल्मीकि, अंकुर पाल, संजय राठी, रोहित खत्री, संजय राठी, सतीश खटीक मौजूद रहे।
उधर, भौराकलां में जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। सिसौली में नामित सभासद सहदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीटू मुखिया, अरविंद त्यागी, सुरेश सिंघल, विजेंद्र सिंह, ईश्वर चौहान, मोनू बालियान व राम भजन वाल्मीकि उपस्थित रहे ।