- आजादी के अमृत महोत्सव में कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने दलितों, वंचितों व गरीबों के उत्थान लिए योजनाएं संचालित कर रही है। कस्बे के बसी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली ने अनुसूचित जाति उप योजना कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम किया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आजादी के इतिहास में प्रथम बार केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के किसानों के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की हैं। नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार लाल ने भी जानकारी दी। एनडीआरआई करनाल के पशु वैज्ञानिक डॉ. पवन सिंह ने बताया कि सरकार पशु नस्ल सुधार के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के किसानों को पशुओं के पेट में होने वाले कीड़ों की गोली वितरित की गईं।
कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. जेपीएस डबास, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. टीकम सिंह, डॉ. श्रवण सिंह, एनडीआरआई के डॉ. केपीएस तोमर, डॉ. आनंद सोलंकी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर प्रधान व संचालन सत्यवान भारद्वाज ने किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, पूर्व सदस्य अवनीश चौधरी, अजय कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, गांव प्रधान डॉ. कुलदीप त्यागी, मोनू सैनी, जोनू त्यागी, धर्मपाल सिंह, नीरज राठी, सत्येंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।