फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेधरातल पर पहुंचाया विकास : सोमेंद्र तोमर

Fri, 06 Sep 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी की विचारधारा के जरिए विकास कार्य करा रही है। विकास कार्येां को धरातल पर पहुंचाने का काम किया गया है। सदस्यता अभियान के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा और नीतियों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर संगठन की बैठक और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को दायित्व सौंप दिया गया है। सदस्यता अभियान को गति देने का काम करें। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। देश और प्रदेश में काम करने वाली सरकार है। जिले में पहले भी लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए गए थे और इस बार भी यहां कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपना कार्य करें। इस मौके पर एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वालय, पिछड़ा आयोग के सदस्य सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, संयोजक श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें