मुजफ्फरनगर। नूरपुर से विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नफरत को बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं दिया। समाजवादी पार्टी नफरत के खिलाफ भाईचारे को मजबूती देगी। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर बैठक में मीरापुर की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहे। पूर्व सांसद कादिर राना, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, मुकेश चौधरी, महेश बंसल, श्यामलाल बच्ची सैनी, सत्येंद्र सैनी और प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह ने भी विचार रखे। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट, सलीम मलिक, सादिक चौहान, सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश कपिल मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। ब्यूरो