फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्नी के लिए टिकट मांग रहे भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठक से रखा दूर

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
विज्ञापन

कमेटी तय नहीं कर पाई शहर का पैनल, दावेदारों के आवेदन लखनऊ भेजे
अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शहर पालिकाध्यक्ष के लिए पैनल गठित नहीं किया जा सका। दावेदारों के आवेदन लखनऊ भेज दिए गए हैं। पत्नी के लिए टिकट मांग रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को शहर की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल नहीं किया गया। जिले की अन्य निकायों के पैनल बनाकर भेज दिए गए हैं।

बृहस्पतिवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। नगर निकाय प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जिले की सभी दस निकायों के अध्यक्ष पद पर चर्चा की गई। शहर सीट के पैनल को लेकर काफी रस्साकशी रही।
विज्ञापन

सबसे पहले पत्नी के लिए टिकट मांग रहे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को बैठक में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद नामों की संख्या अधिक होने पर सहमति नहीं बनने की स्थिति पर सभी दावेदारों के नाम भेज दिए गए हैं। इसके अलावा खतौली पालिका और अन्य नगर पंचायतों से पैनल तय कर भेज दिए गए हैं। सभासदों के लिए तीन-तीन का पैनल बनाया गया है।
विज्ञापन






बैठक में ये रहे शामिल

एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बिजेंद्र पाल, रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, विनीत कात्यायन, सुषमा पुंडीर, प्रदीप सैनी, डॉ पुरूषोत्तम, सपना कश्यप, प्रशांत गुर्जर, सुधीर सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें