फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को भाव और युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई भाजपा : जयंत सिंह

विज्ञापन
खतौली के गांव खोकनी में वोटर पर्ची का वितरण करते चौधरी जयंत सिंह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बोले- छह साल में खतौली विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं किया
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष ने भी जिले में डाला डेरा, मतदाताओं से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले छह साल में खतौली में एक भी विकास कार्य नहीं करा पाई है। किसानों को भाव नहीं मिला और युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया। जनता अब भाजपा के झूठे वादों की पहचान कर चुकी है। गठबंधन किसान-मजदूरों और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है।
सोमवार को तीन गांव में मतदाता पर्ची वितरण के दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने एक भी कार्य खतौली के लिए नहीं किया। सरकार की अब तक की ऐसी क्या मजबूरी थी। सड़कों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों को बिजली बिलों में राहत नहीं मिली। गन्ने का भाव अब तक घोषित नहीं किया गया। किसानों को फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया गया। सपा-रालोद-आसपा गठबंधन के मुद्दे आमजन के मुद्दे हैं। जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। गठबंधन जनता की आवाज मजबूती से उठा रहा है, जबकि भाजपा लोगों को बरगलाने का कार्य करती है।
विज्ञापन

दो दिन में 26 गांव का भ्रमण करेंगे जयंत
रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को रालोद अध्यक्ष 13-13 गांव का चुनावी भ्रमण करेंगे। लोगों से मुलाकात करेंगे और गठबंधन की नीतियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

मदन भैया ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत
गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी। रतनपुरी, मुजाहिदपुर और भूपखेड़ी समेत अन्य गांवों में भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की। जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें