देवबंद। मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी मो. मोनीस ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शाम के समय वह हाईवे स्थित जीत गिरि मंदिर के समीप खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। उसने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया और मोबाइल देेन को कहा तो वह गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। इससे पूर्व क्षेत्र में मोबाइल छीनने और एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने के कई मामले हो चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। संवाद