फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा/मोरना। ककरौली रजबहे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी सद्दाम (30) क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में अपनी ससुराल में रह रहा था। वह बाइक पर यूकेलिप्टस की पौध बेचने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को वह पौध बेचने के लिए मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय गया था। रात करीब ढाई बजे ककरौली रजबहे के निकट सद्दाम घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। एसआई नेमपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सद्दाम की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्राम प्रधान नवाब अली के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सद्दाम ने देर रात 11 बजे घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें