फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना-सफीपुर मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बुढ़ाना-सफीपुर मार्ग पर दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया किया गया। घटना से मृतक के परिवार में शोक है।
कस्बा सिसौली का रहने वाला अंकित (22) पुत्र सुरेश कश्यप शनिवार को अपने साथी संदीप (23) पुत्र रामपाल के साथ बाइक से बुढ़ाना से गांव सफीपुर जा रहे थे। दोनों को शादी के समारोह में शामिल होना था। बुढ़ाना-सफीपुर मार्ग पर उनकी बाइक सामने से आ रहे ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल संदीप को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिले ही परिवार वाले कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया था। उधर, अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अपराध पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें