फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बड़ौत मार्ग पर गांव मिंडकाली के निकट डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बुधवार शाम गांव मिंडकाली के निकट तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आती बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नीचे गिरे, जिन्हें डंपर ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक विजय उर्फ गुड्डू निवासी दोघट, जिला बागपत का रहने वाला था। जबकि घायल राजबीर उर्फ नीटू भी दोघट का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें