मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए हादसे में युवक की मौत के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मेरठ के गांव सकौती टांडा निवासी अरविंद कुमार बाइक से बुधवार को किसी काम से पुरकाजी रिश्तेदारी में गया था। लौटते वक्त नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर बिलासपुर कट के पास पहुंचा अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए अरविंद को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के भांजे सकौती टांडा निवासी अर्जुन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर, 11 जुलाई की रात चरथावल के गांव दहचंद निवासी प्रज्ज्वल की हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में बधाई खुर्द निवासी ट्रैक्टर चालक रामवीर के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।