बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शनाख्त नहीं हो पाई।
मेरठ-करनाल हाईवे पर इटावा गांव के पास बुधवार रात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस व बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में घायल को कस्बे की सीएचसी पर लाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर संजय लिखा है तथा दिल का निशान भी बना है।