फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। खतौली-मीरापुर लिंक मार्ग स्थित गांव चुड़ियाला के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
बुढ़ाना निवासी आशु बृहस्पतिवार को अपने साथी शाहरुख के साथ बाइक से मीरापुर आया था। लौटते वक्त खतौली मीरापुर लिंक मार्ग स्थित गांव चुड़ियाला के समीप उनकी बाइक में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में आशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गंभीर घायल को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में तीन का चालान
मीरापुर। गांव चुड़ियाला निवासी अफसर और आफताब के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के विवाद में उनके परिजनों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के तीन आरोपी अफसर व फरमान और आफताब को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें