फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग पर यूकेलिप्टिस की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव ताजपुर निवासी बसंत (50) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार रात बसेड़ा से बाइक से लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक लकड़ी के लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें