फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहाना। सोमवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रोहाना पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा वीर नारायण ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार युवक अंधेरे में एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। गंभीर घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान थाना चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दहचंद निवासी प्रज्ज्वल (20) पुत्र सुधीर है। सूचना देने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें