फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 25 Dec 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव अंतवाड़ा-खांजापुर के बीच गन्ने से लदी ट्रॉली से टकराई बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। अलग-अलग मार्गों पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव अंतवाड़ा खांजापुर के बीच कोहरे के कारण बस गन्ने से लदी ट्रॉली से टकरा गई।

खतौली-चांदसमद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने अतरपुरा के निकट एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घायल 26 वर्षीय मोहित उर्फ मोनू निवासी हाजीपुर, हाल निवासी भूड़ देहात को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ पहुंचकर मोहित उर्फ मोनू की मौत हो गई। मोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित के बड़े भाई रोहित ने बताया कि मोहित छोटा हाथी चलाता था। गत दिवस वह शाहपुर गांव से बाइक से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो की बस का चालक अमन सिंह निवासी छछरौली बस में भोपा लगभग 35 यात्रियों को लेकर भोपा सीकरी से दिल्ली के लिए जा रहा था। जब बस जानसठ-खतौली मार्ग पर गांव अंतवाड़ा खांजापुर के बीच पहुंची, तो सड़क पर खड़ी गन्ने की ट्राॅली से कोहरे के कारण बस टकरा गई। बस में बैठे आधा दर्जन यात्री शिवकुमार, विपिन कुमार, अंकित, अंजू देवी, नीटू आदि घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस चालक अमन सिंह ने थाना खतौली में सड़क दुर्घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें